तेंदूखेड़ा: कंसा हरई के समीप ट्रक ने 6 भैंसों को रौंदा, 3 की मौत; गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम
तेंदूखेड़ा तेजगढ़ थानर्गत रात्रि में कंसा हरई के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जा रही छह भैंसों को रौंद दिया। हादसे में तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन भैंसें घायल हो गईं। घटना के बाद भैंसों के मालिक और परिजन आक्रोशित हो गए तथा सड़क पर जाम लगा दिया।जाम की सूचना मिलते ही तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।