बहराइच: कानूनगोपुरा दक्षिणी स्थित वी-मार्ट के बाहर से हुई बाइक चोरी मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बहराइच कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत कानून को पूरा दक्षिणी स्थित वी-मार्ट के बाहर से हुई बाइक चोरी मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित ने रविवार रात्रि करीब 9:30 बजे बताया कि घटना 2 दिसंबर की है जब उसने वी मार्ट के बाहर बाइक पार्क की थी और जब वह वापस आया था तब अज्ञात चोर द्वारा उसकी बाइक चोरी कर ली गई थी।