बहराइच: बेड़नापुर उत्तमनगर से कोतवाली देहात पुलिस ने मारपीट सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बहराइच कोतवाली देहात पुलिस टीम ने रविवार को बेडनापुर उत्तम नगर से मारपीट सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात में रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे बताया कि अभियुक्त मुकदमे में वांछित था जिसके घर पर दबिश देने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।