बहराइच: मुसगढा में ज़हरीले साँप के काटने से मासूम की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती, क्षेत्र में मची दहशत
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मुसगढ़ा में एक जहरीले सांप की दस्तक से दहशत मच गई है। जिसने एक मासूम को काट लिया और इसके बाद मासूम की हालत गंभीर हो गई जिसे गंभीर अवस्था में बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है जब मासूम खेल रहा था और उसे जहरीले सांप ने काट लिया।