बहराइच: नई बस्ती चांदमारी में चोरों ने घर में की चोरी, लाखों के माल पर किया हाथ साफ
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती चांदमारी के रहने वाले बाबूराम के घर में चोरों ने चोरी कर ली है। घर में रखे लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया है। जिसकी शिकायत थाने में की है। वहीं पुलिस आगे की जाच में जुट गई है। जानकारी देते हुए बताया कि वह सभी लखनऊ गए हुए थे। वापस जब घर आए तो देखा कि घर में चोरी हो गई है। लाखों के माल पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया है।