टीकमगढ़: युवाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने शुरू किया 'युवा जोड़ो अभियान', सभी थानों में अभियान
पुलिस अधीक्षक की युवाओं को जागरूक करने की नवपहल सभी थानों में चलाया “युवा जोड़ो अभियान” पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने ,जागरूक करने एवं उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं,शारीरिक परीक्षाओं में सफल होने ,खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने हेतु जिला स्तर पर सभी थाना क्षेत्र में “युवा जोड़ो अभियान “ चलाया जा रहा है ।