बोरियो: बोरियो के सहायक शिक्षक मांगों को लेकर अनशन-धरना में शामिल होने रांची रवाना
झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षित मोर्चा राज्य कमेटी के आवाहन पर बोरियो प्रखंड के सहायक शिक्षक शिक्षिकाएं शनिवार को रांची के लिए रवाना हुए। सभी 18 अप्रैल से मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आमरण अनशन एवं धरना कार्यक्रम में अपनी मांगों को लेकर शामिल होंगे।