पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में सांसद मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, NMCH की घटना पर कहा- बिहार के चूहे डायनासोर हैं
राजद कार्यालय में सांसद मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे NMCH में एक मरीज के पैर की उंगलियां चूहों के द्वारा कुतरे जाने को लेकर कहा कि बिहार के चूहे डायनासोर है इनमें अपार क्षमता है।उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि इस घटना की खबर सीएम नीतीश कुमार को उनके अधिकारी या एनडीए के नेता सीएम नीतीश कुमार तक पहुंचाते भी हैं या नहीं।