पटना ग्रामीण: 90 फीट रोड पर आदित्य विजन स्टोर में चोरी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, 78 मोबाइल और 6 लैपटॉप बरामद
कंकड़बाग थाना क्षेत्र के 90 फीट रोड स्थित आदित्य विजन स्टोर में 18 मई को गृहभेदन की घटना हुई थी। जिसमें भारी संख्या में मोबाइल लैपटॉप और नगद की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम 4:46 बजे मामले की जानकारी पटना एसपी ईस्ट डॉक्टर के. रामदास ने दी है।