खलारी: खेल मैदान बंद होने पर खिलाड़ियों का धरना, खोलने की मांग
खलारी सीसीएल एनके एरिया स्थित केंद्रीय विद्यालय का खेल मैदान स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बंद किए जाने के विरोध में रविवार दोपहर एक बजे खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक विद्यालय के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मैदान क्षेत्र के युवाओं के अभ्यास का प्रमुख केंद्र रहा है। मैदान बंद होने से उनकी खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं...