हसपुरा: अमझरशरीफ खानकाह के नवनियुक्त महंत को देवकुंड के मठाधीश ने बांधी पगड़ी, उपस्थित लोगों ने किया स्वागत
हसपुरा प्रखंड के अमझरशरीफ खानकाह के नवनियुक्त महंत हुसैन को मंगलवार के दिन देवकुंड मठ के मठाधीश कन्हैया नंद पुरी ने पगड़ी बांधा। इस दौरान उन्होंने ने कहा पगड़ी बांधने का परंपरा फिर से शुरु हुआ है।इससे आपसी भाईचारा व सौहार्द का संदेश तमाम लोगों के बीच दूर - दूर तक जायेगा।