महेशपुर: पाकुड़ SDO ने महेशपुर के बासमति शहरी सहित कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, डीसी को रिपोर्ट भेजी जाएगी
महेशपुर प्रखंड के बासमती, शहरी, पथरादाहा सहित कई विद्यालयों में एसडीओ साईमन मरांडी, एसी जेम्स सुरीन और बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने मंगलवार 3बजे तक औचक निरीक्षण किया। टीम ने शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, मिड-डे मील, शौचालय, चारदीवारी और मरम्मत कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया डीसी के निर्देश पर की गई इस जांच की रिपोर्ट सोपी जाऐगी ।