महेशपुर प्रखंड के डांगापाड़ा में सोमवार तीन बजे करीब झामुमों केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. उनके पहुंचते ही ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया.