पटना ग्रामीण: उत्तरी S.k पूरी में युवक पर फायरिंग, घटनास्थल से खोखा बरामद: पुलिस
पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के उत्तरी S.K पुरी में फायरिंग मामले में बुधवार शाम 4:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक-2, विधि व्यवस्था दिनेश कुमार पांडे ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर 1:00 बजे सूचना मिली थी कि जयदीप नामक युवक पर फायरिंग हुई है। हालांकि युवक को गोली नहीं लगी, लेकिन मौके से एक खोखा बरामद किया गया है।