पटना ग्रामीण: महाकुंभ हादसे पर मंत्री दिलीप जायसवाल का बयान, कुछ श्रद्धालु जल्दबाजी में बैरियर पार कर गए
भाजपा कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार शाम करीब 4:00 बजे महाकुंभ हादसे को दुखद बताया है। मौके पर उन्होंने कहा कि कुछ श्रद्धालु जल्दी में बैरियर को पार कर गए। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार मामले को देख रही है। वहां 15 करोड़ की भीड़ है जिसे सिर्फ एक प्रदेश संभल नहीं सकता है।