पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में प्रवक्ता शक्ति यादव ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, तेजस्वी यादव पर लगे हेरफेर के आरोप को बताया निराधार
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को पथ निर्माण विभाग में तेजस्वी यादव के द्वारा करोड़ों रुपए के हेर फेर करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। शक्ति यादव ने तेजस्वी यादव के ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया। मौके पर उन्होंने भुगतान की प्रक्रिया को भी मीडिया के सामने रखा है।