पटना ग्रामीण: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने आम लोगों की शिकायतें सुनीं
बुधवार को शाम 4 बजे से 5 बजे तक राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय में सैकड़ों लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनी और उसके निराकरण के लिए ऑनस्पॉट संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो, इसके लिए हमारा प्रयास लगातार जारी है।