पटना ग्रामीण: पटना: महाकुंभ भगदड़ पर चिराग पासवान ने कहा, घटना के कारणों की जांच जारी
महाकुंभ में मचे भगदड़ को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार शाम करीब 4:00 बजे दुख जताते हुए कहा कि मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और इसी उत्साह में इस तरह की घटना हुई लेकिन घटना के पीछे का कारण क्या है इसकी जांच की जा रही है और लगातार वहां मॉनिटरिंग भी की जा रही है।