पटना ग्रामीण: महाकुंभ में भगदड़: मंत्री श्रवण कुमार ने जताया दुख
प्रयागराज में लगे महाकुंभ में भगदड़ की घटना को लेकर बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने दुख जताया है। मौके पर उन्होंने कहा कि इस घटना से हम सभी लोग मर्माहत हैं। वहीं विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे इस घटना के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष के लोगों पर इस पर सुझाव देना चाहिए ना की राजनीति करनी चाहिए।