सिसई: सिसई विधानसभा चुनाव की मतगणना में जिगा सुसारन हॉरो आगे, झामुमो कार्यकर्ता उत्साहित
Sisai, Gumla | Nov 23, 2024 गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र में लगातार गुमला के तीनों विधानसभा का मतगणना जारी है। शनिवार 2:30 बजे तक मतगणना में सिसई,बिशनपुर, गुमला विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा से बड़ी बढ़त बनाई हुई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता काफी उत्साह दिखाई दे रहा है वही भाजपा के खेमे में मायूसी दिखाई पड़ रही है।आधा से ज्यादा राउंड पूर्ण हो चुका है।