फर्रुखाबाद: कमालगंज-हरदोई मार्ग पर गंगा नदी पर लगभग ₹191.13 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल का डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम डॉअंकुर लाठर ने हरदोई-कमालगंज मार्ग पर गंगा नदी पर लगभग ₹191.13 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सेतु, पहुँच मार्ग एवं कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति,गुणवत्ता तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया।डीएम ने पहुँच मार्ग पर संभावित कटान वाले स्थलों का निरीक्षण किया।