बखरी: बखरी व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 79 मामलों का हुआ निष्पादन
बखरी व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें जेएम फर्स्ट क्लास एवं एसीजीएम तथा अनुमंडल दंडाधिकारी न्यायालय के कुल 79 मामले को निष्पादित किया गया। लोक अदालत के पीठासीन पदाधिकारी एसीजीएम मनोज कुमार सिंह सहित अधिवक्ता और न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे।