पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव बाइक से अनुष्का यादव के घर पहुंचे, कहा- यह मेरा पारिवारिक रिश्ता है
लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे बाइक पर सवार होकर अपनी तथाकथित पत्नी अनुष्का यादव के घर पहुंचे। करीब 7 घंटे रुकने के बाद सोमवार शाम करीब 4:00 बजे अनुष्का यादव के घर से बाहर निकले। पत्रकारों ने जब उनसे सवाल पूछा तो तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरा पारिवारिक रिश्ता है इसलिए मिलने आया हूं।