पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद नेताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद नेताओं की तरफ से वक्फ बोर्ड बिल फाड़ने की बात कही गई है। इसे लेकर सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे सम्राट चौधरी ने राजद नेताओं पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि जब महिलाओं को आरक्षण मिल रहा था तो उसे वक्त भी राजद ने बिल फाड़ दिया था।