पटना ग्रामीण: डॉक्टर से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में 1 अभियुक्त गिरफ्तार,पटना में सिटी SP पश्चिमी ने दी जानकारी
फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर से दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में पीड़ित डॉक्टर ने फुलवारी शरीफ थाने में मामला दर्ज कराया था। वहीं सोमवार दोपहर 1:00 बजे सोशल मीडिया X पर सिटी SP पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी दी है।