पटना ग्रामीण: पटना में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने भाजपा पर इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर धांधली करने का लगाया आरोप
इलेक्शन कमीशन के द्वारा वोटर लिस्ट को सत्यापन करने के लिए गए निर्णय का बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने विरोध किया है। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि भाजपा पहले वोटिंग में बैक डोर से धांधली करती थी लेकिन अब इलेक्शन कमीशन के सहयोग से धांधली करने की कोशिश की जा रही है।