कोरबा नगर निगम में महापौर VS आयुक्त, सड़क पर दिखी सत्ता की खींचतान!कोरबा नगर निगम में इन दिनों महापौर और आयुक्त के बीच टकराव खुलकर सामने आ रहा है।
स्ट्रीट वेंडरों को हटाने के लिए निगम की गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर दी गईं, तो महापौर संजूदेवी राजपूत खुद सड़क पर उतर आईं और वेंडरों के साथ बैठकर विरोध जताया।
मामला बढ़ा तो मंत्री लखनलाल देवांगन को हस्तक्षेप करना पड़ा। कलेक्टर के निर्देश पर निगम के वाहनों को हटाया गया।
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि नगर निगम में आखिर किसका आदेश चलेगा? महापौर का या आयुक्त का?
फिलहाल सड़क से गाड़ियां हट गई हैं, लेकिन निगम के भीतर जारी टकराव कब थमेगा, यह देखने वाली बात होगी।
#korba #chhattisgarhupdate24 #1million #chhattisgarh #update
Korba, Korba | Nov 14, 2026