बलिया के विकास को रफ्तार देने की दिशा में परिवहन मंत्री एवं नगर विधायक दयाशंकर सिंह ने एक और बड़ी सौगात दी है। सोमवार को उन्होंने 59.65 करोड़ रुपये की लागत से बलिया–बांसडीह मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि बलिया मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी जल्द होगा, जिससे जिले को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा लाभ मिलेगा।
#Ballia #BalliaNews #DayashankarSingh #BalliaBansdihRoad #RoadProject #Development #MedicalCollege #BalliaDevelopment #UPNews #Infrastructure #Bansdih #BalliaKhabar #UttarPradesh #BreakingNews
Belthara Road, Ballia | Jun 30, 2026