भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर!!
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति, शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों के प्रति जताई संवेदना,,
रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री तथा रुद्रप्रयाग निवासी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
शोक व्यक्त करते हुए कहा गया कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन उनके परिवार के साथ-साथ राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए भी एक गहरा आघात है। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान, सहज व्यवहार, सरल व्यक्तित्व एवं मिलनसार स्वभाव को लंबे समय तक स्मरण किया जाता रहेगा। उनके निधन से समाज ने एक सक्रिय एवं समर्पित व्यक्तित्व खो दिया है।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस अपार एवं असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।