रुद्रप्रयाग में इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल!! कुत्ते को नदी में फेंककर पत्थरों से हमला करने का आरोप,
वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल,
रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर का बताया जा रहा एक परेशान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर एक कुत्ते को नदी में फेंकता और उसके बाद बेबस जानवर पर पत्थर बरसाता हुआ दिखाई दे रहा है।
हालांकि, वीडियो की वास्तविक लोकेशन, घटना की तारीख और पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र रूप से अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वायरल वीडियो की सत्यता को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
वीडियो सामने आने के बाद पशु क्रूरता को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। खास तौर पर ऐसे समय में जब रुद्रप्रयाग जिले में आक्रामक आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर पहले से चिंता जताई जा रही है और कई लोगों के घायल होने की खबरें सामने आ चुकी हैं।
अब सवाल यह है कि अगर वायरल वीडियो सही है तो बेबस जानवर के साथ ऐसी क्रूरता करने वाले व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।