खरगापुर: खुशीपुरा गांव में होम्योपैथिक शिविर का किया गया आयोजन, 93 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयुष विभाग के द्वारा निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत में खुशीपुरा गांव में होम्योपैथिक शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 93 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और लोगों को होम्योपैथिक औषधियां निशुल्क दी गई.