खरगापुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत खरगापुर मेला परिसर में शिविर का किया गया आयोजन
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत खरगापुर मेला परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को शासन की जनकल्याणी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं योजनाओं का लाभ लेने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में नगर परिषद खरगापुर अध्यक्ष दीप्ति कोरी ने संबोधित करते हुए कहा कि खरगापुर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।