चूरू: चूरू में 3 नवंबर को होगी आइडियाथॉन, इच्छुक अभ्यर्थी 26 अक्टूबर तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
Churu, Churu | Oct 23, 2025 चूरू जिला मुख्यालय गुरुवार शाम 6 बजे जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार चूरू जिला मुख्यालय पर राजकीय लोहिया महाविद्यालय में संचालित संभाग स्तरीय आई स्टार्ट नेस्ट इन्क्यूबेशन सेंटर में 03 नवंबर, 2025 को चूरू, सीकर व झुन्झुनू जिलों के स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों हेतु आइडियाथॉन आयोजित किया जाएगा।