चूरू: कोतवाली क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से 95 हजार रुपए पार, कोतवाली पुलिस की तत्परता से राशि वापस मिली
Churu, Churu | Oct 23, 2025 चूरू शहर के एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पेंशनर के खाते से साइबर ठगों ने 95 हजार रुपए उड़ा लिए। हालांकि कोतवाली थाना पुलिस की तत्परता और साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से यह राशि अब वापस करवा ली जाएगी। कोतवाली थाना के सायबर एक्सपर्ट सुनील कुमार ने बताया कि बुजुर्ग ने अपने मोबाइल फोन पर एसबीआई योनो ऐप सर्च किया था।