चूरू: गांव खांसोली में बैंक की केश वैन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
Churu, Churu | Oct 23, 2025 चूरू के गांव खासोली में गुरुवार को खेत से बाइक पर घर लौट रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनो को पहले बैंक की कैश वैन ने टक्कर मारी जिसके बाद वे बस की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची।