कार्रवाई करने पहुंचे खनिज विभाग के अधिकारियों से भिड़ा वाहन चालक, वीडियो वायरल
कोरिया जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र के नरकेली गांव में खनिज विभाग की कार्रवाई के दौरान विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि खनिज विभाग की टीम अवैध रेत परिवहन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान रेत परिवहन कर रहे वाहन को रोकने के बाद वाहन चालक और खनिज विभाग के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया।
वायरल वीडियो में वाहन चालक खनिज विभाग के कर्मचारियों पर मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है।
#koriyabreakingnews #koriyachhattisgarh #chhattisgarhnews #cgpolice