चौसा: चौसा गाजीपुर चेक पोस्ट पर 186.42 लीटर शराब बरामद, वाराणसी से पटना जा रही लग्जरी कार का चालक गिरफ्तार
Chausa, Buxar | Apr 12, 2026 बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी रूप नहीं रही है उत्पाद विभाग की टीम ने चौसा गाजीपुर अंतर राज्य चेक पोस्ट पर शनिवार एवं रविवार की दरमियानी रात कार्रवाई की है। जिसमें एक लग्जरी कर से 186.42 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है वहीं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कारवाई उत्पाद एसआई प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में की गई है।