जमुई: कोरिया गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई को लोहे की रॉड से मारकर किया था घायल, उपचार के दौरान हुई मौत व पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Nov 12, 2024 कोरिया गांव में 26 अक्टूबर को घरेलू विवाद को लेकर सनकी बड़े भाई जागेश्वर यादव द्वारा लोहे की रॉड से मारकर अपने छोटे भाई जोगिंदर यादव को घायल करने के बाद इलाज के दौरान 12 नवंबर मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतक जोगिंदर यादव के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और घटना की जांच में जुट गई है।