जमुई: बड़ीबाग के पास तेज रफ्तार ट्रिपल लोडिंग बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, एक युवक की हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Nov 12, 2024 बड़ीबाग के पास मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद मृतक दोनों युवक के शव को शाम 5:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया और घायल युवक को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।