जमुई: धमना मोड़ के पास ई-रिक्शा पलटने से पति-पत्नी और पुत्री घायल, डॉक्टर ने पति को सदर अस्पताल से पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Nov 12, 2024 धमना मोड़ के पास मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे तेज रफ्तार ई- रिक्शा असंतुलित होकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार पति-पत्नी और पुत्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।