जमुई: देवाचक हॉल्ट के पास मालगाड़ी के झटके से महिला घायल, डायल-112 की पुलिस टीम ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 12, 2024 क्यूल- जसीडीह रेलखंड के देवचक हॉल्ट के पास मंगलवार को दिन के 11:00 बजे रेलवे लाइन क्रॉस कर रही एक महिला मालगाड़ी के झटके से बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। उंसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।