जमुई: पीएम के जमुई आगमन से पूर्व भाकपा माले ने विभिन्न मांगों को लेकर शहर में निकाला प्रतिरोध मार्च, अंबेडकर स्थल पर दिया धरना
Jamui, Jamui | Nov 12, 2024 पीएम नरेंद्र मोदी के जमुई आगमन के पूर्व मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे सिधु कान्हो, बिरसा मुंडा की प्रतिमा मुख्यालय में लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले के साथ आदिवासियों ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। मोर्चा कचहरी चौक, महराजगंज होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण कर अंबेडकर स्थल पहुंचकर मार्च सभा मे तब्दील हो गई।