सोरांव: फाफामऊ इलाके में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती, उनके पथ पर चलने का लिया गया संकल्प
फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र में बुधवार की सुबह छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने एक विशेष कार्यक्रम और प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय, शिक्षा और पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई।वक्ताओं ने छत्रपति साहूजी महाराज को सामाजिक परिवर्तन और समान अधिकारों का अग्रदूत बताया।