बड़ौत: बड़ौत तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर कुछ अधिकारियों के मोबाइल में मशगूल रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 9, 2025 आज सोमवार को बड़ौत तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने की। जिलाधिकारी और एसपी समाधान दिवस में जुटे रहे, लेकिन कुछ अधिकारियों ने तहसील दिवस को मजाक बना दिया। आम फरियादियों की सुनवाई की जगह अधिकारी मोबाइल फोन में मशगूल रहे। जबकि चिलचिलाती गर्मी में फरियादी परेशान घूमते रहे।