बड़ौत: मौजिजाबाद नांगल में पति ने पत्नी और नाबालिक बेटियों को मारपीट कर घर से निकाला, बेटे ने CM से गुहार लगाई
Baraut, Bagpat | Jun 9, 2025 दोघट थाना क्षेत्र के मौजिजाबाद नांगल गांव में एक पति हैवान बन गया। उसने पत्नी और नाबालिक बेटियों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला दो दिन से दर-दर की ठोकर खा रही है। पति पर 3 साल से दूसरी महिला के साथ रहने का आरोप है। बेटे ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी से की इंसाफ की गुहार लगाई है।जिसका वीडियो सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल है।