जहानाबाद: जहानाबाद में 2045 मास्टर प्लान पर मंथन, मेट्रो कॉरिडोर से एग्रो इंडस्ट्री तक कई प्रस्ताव
जहानाबाद समाहरणालय में GIS आधारित मास्टर प्लान को लेकर सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मेट्रो कॉरिडोर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ROB, फ्लाईओवर, River Front Development और Agro-Based Industries जैसे प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने काको तालाब सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।