फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के रानीपुर से 48 पुड़िया स्मैक के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार
स्मैक का धंधा करने वालों के खिलाफ फुलवारी शरीफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के रानीपुर से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 48 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है। रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे मामले की जानकारी फुलवारी शरीफ थाने के पुलिस ने दी है। फिलहाल इस पूरे मामले में विधि सम्मत अग्रतर कार्यवाई की जा रही है।