फुलवारी: फुलवारी शरीफ समेत कई जगहों पर जरूरतमंदों को पटना जिलाधिकारी ने कंबल वितरित किए
बढ़ते ठंड के मद्देनजर पटना जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन शाखा पटना के तत्वाधान में शनिवार रात करीब 8:00 बजे सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया गया और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। इतना ही नहीं विभिन्न स्थलों पर रैन बसेरा या आश्रय घरों का संचालन किया जा रहा है।