फुलवारी: बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी हुई
बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर शनिवार सुबह 10:00 बजे EOU की टीम ने छापेमारी की है. आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल अधीक्षक के खिलाफ यह छापामारी की गई है. उनके आवास समेत कई जगहों पर EOU ने रेड मारी है. विधु कुमार के पटना, सदीशोपुर गांव समेत उनके कई अन्य ठिकानों पर कार्रवाई जारी है.