फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण उड़ानें देरी से चल रही हैं, यात्री परेशान
पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की लेट लतीफी जारी है। कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम है। विजिबिलिटी कम होने के चलते फ्लाइटें लेट हो रही हैं।शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे फ्लाइट लेट होने की वजह से यात्री काफी परेशान नजर आए। हालांकि पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को 13 फ्लाइटें आधे घंटे से 7 घंटे तक डिले रही।